बदायूँ। आज हिंदी सप्ताह के अंतर्गत लार्ड कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल बदायूँ में हिंन्दी दिवस सप्ताह के चलते अन्तिम दिन शनिवार को स्कूल में इण्टर हाउस बाल कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ चढकर भाग लिया, बाल कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों की कविताओं की रस वर्षा से श्रोता झूम उठे।
कवि सम्मेलन में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थिओं ने प्रतिभाग किया । स्कूल अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा बच्चों की प्रंशसा करते हुए साहित्य के महत्व को समझाया साथ ही देश के कवियों के बारे में जानकारियां दी।



बाल कवि सम्मेलन का आयोजन चारों हाउस में किया गया – क्रमशः एक्वा हाउस (आराध्या, सौरभ, तान्या, अमित, प्रेणा) इग्निस हाउस (अवनि, वेदांश, आलयन) टेरा हाउस (प्रकृति, मिस्टि, अभय, अलफिया) वेनटस हाउस (तानजिल, आरोही, नवयांशु, मोनिका) आदि छात्र-छात्राओं ने बाल कवि सम्मेलन में भाग लेकर अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया । कवि सम्मेलन में उपस्थित विद्यार्थियों ने वीर रस, श्रृंगार और हास्य रस से ओत-प्रोत रचनाओं के माध्यम से देशप्रेम, भाईचारा और प्रकृति प्रेम का संदेश दिया ।
बाल कवि सम्मेलन के माध्यम से, छात्रों में छिपी साहित्यिक रचनात्मक प्रतिभा को उभारने तथा आपसी सौहार्द विकसित करने हुेतु आयोजित किया गया ।
कवि सम्मेलन के दौरान स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष तेजस्वा त्रिवेदी , स्कूल निदेशक छवि शर्मा व रीता शर्मा एवं देवव्रत त्रिवेदी व स्कूल प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा सहित सभी छात्र-छात्रायें व अध्यापक-अध्यापिका भी मौजूद रहें ।

























