बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के तत्वावधान में नगर के कछला रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल परिसर में 16 सितंबर से 22 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथाव्यास परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी।




कथा आयोजक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि इस कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री बालाजी का डोला रहता है जो प्रतिदिन सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से कथा स्थल तक जाता है,महंत के अनुसार इस कथा के मुख्य यजमान भगवान श्री बालाजी स्वयं हैं जो प्रतिदिन सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से कथा सुनने के लिये अपने भक्तों के साथ डोले के रूप मे सबसे पहले कथा स्थल पहुंचते हैं जो दिन की कथा का रसपान कर रात्रि में वापिस सिद्धपीठ को प्रस्थान करते हैं, महन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन सुबह सात बजे पोथी पूजन किया जाएगा जिसके बाद 108 महिलाओं द्वारा पीले वस्त्र पहन कर मुख्य बाजार होते हुए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में कथा स्थल तक पहुँचेगी। जहां पर दोपहर डेढ़ बजे से पांच बजे तक रोजाना कथाव्यास परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी।


























