बदायूँ/बिल्सी।हर घर तिरंगा अभियान को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को बिल्सी के प्रसिद्ध व्यापारी समाज सेवी,कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता आदित्य माहेश्वरी ने घर-घर झंडा फहराने का पार्टी के संकल्प के इस महाअभियान में अपना योगदान देते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को 350 झण्डे सौंपे।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त तक देशभर में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर, संस्थान और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। उन्होंने कहाकि इस तिरंगा अभियान को बदायूँ जनपद में यादगार बनाने के लिए आदित्य माहेश्वरी ने सहयोग का कदम बढ़ाते हुए जो मिशाल पेश की है, हम इस इस जज्बे की प्रशंसा करते हैं।इस दौरान उनके साथ पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक राठी,आशीष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, अखिल मालपाणी आदि मौजूद रहे।

























