होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के पांच थानाध्यक्ष सी जे एम कोर्ट मे तलब,पुलिस महकमे मे...

बदायूँ के पांच थानाध्यक्ष सी जे एम कोर्ट मे तलब,पुलिस महकमे मे मचा हड़कम्प,

  • उझानी समेत कई थानाध्यक्ष लगातार कर रहे थे कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज
  • तीन थानाध्यक्ष 8 को 2 थानाध्यक्ष 9 अगस्त को स्वयं पेश होकर देंगे स्पष्टीकरण

बदायूँ।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने लगातार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना को लेकर 5 थानाध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है उझानी थानाध्यक्ष समेत लगातार कई थानाध्यक्ष उच्च न्यायालय से जारी आदेशिकाओ की तामील नहीं करा रहे थे जिस कारण कोर्ट ने पांचो थानाध्यक्षो को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है ।
उच्च न्यायालय प्रयागराज से कई पत्रवलियों को लेकर जारी आदेशकाओ की तामील कराने में थानाध्यक्ष लगातार लापरवाही कर रहे थे पिछले दिनों उझानी थानाध्यक्ष कई मामलों में स्पष्टीकरण देना पड़ा
मंगलवार को फिर एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने उझानी थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत रुप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है वही इसके साथ साथ थानाध्यक्ष सिविल लाइन ,अलापुर , उझानी थानाध्यक्षों को 8 अगस्त व दातागंज ,बिसौली थानाअध्यक्ष को 9 अगस्त को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया कोर्ट ने सभी थानाध्यक्षों को नोटिस दिया है नोटिस में यह भी उल्लेख किया है कि अगर संबंधित थानाध्यक्ष ने नियत तिथि पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण नही दिया व उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओ की तामील नहीं कराई तो उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here