बदायूँ।भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहा है।


इसी के अंतर्गत विकास खंड सलारपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सलारपुर विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग करते हुए 5000 झण्डे शहर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता ,को दिए गए,विधायक ने इसके लिये सभी ग्राम प्रधानों व विकास खण्ड के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

























