होम राज्य उत्तर प्रदेश अमन सिंह ने जिले और परिवार का नाम किया रोशन, CBSC 12वीं...

अमन सिंह ने जिले और परिवार का नाम किया रोशन, CBSC 12वीं एग्जाम में जिले में तीसरा स्थान:हासिल किये 98% अंक, सिविल डिफेंस में जाना है सपना।

सीबीएसई बोर्ड के 2022 इंटरमीडिएट के घोषित नतीजो में बदायूँ के अमन सिंह ने 98% प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले व परिवार का नाम रोशन किया है,वह ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र हैं।

सिविल डिफेंस में जाना चाहते हैं अमन
अमन के पिता आशीष बदायूँ के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं ने कहा, “स्कूल के शिक्षकों के मार्ग दर्शन में अमन ने अपनी लगन व मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है,उन्होंने कहा कि अमन ने अपने जिले व स्कूल के साथ साथ मेरे परिवार का भी मान बढ़ाया है,मुझे उसकी सफलता पर गर्व है,अमन की मां अपने बेटे के जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर काफी खुश हैं, उनका कहना है मेरा बेटा इसी तरह एक दिन देश और परिवार का फिर नाम रोशन करेगा। अमन के बाबा (गिरीश सिंह) दादी (मुन्नी देवी) भी अपने नाती का जिले के टॉप थ्री में नाम आने पर फूले नहीं समा रहे,दादी ने कहाकि आखिर नाती किसका है,अमन की बड़ी बहिन निशा जो BSC में अध्ययनरत हैं अमन को पढ़ने व उसका लक्ष्य निर्धारित करने में मोटीवेट भी करती हैं, छोटा भाई आकाश जो ब्लूमिंग डेल स्कूल के 10बीं का छात्र है उसने भी 80 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की है,वो भी अपने बड़े भाई की सफलता से काफी खुश है।यूं तो अमन डिफेंस की पढ़ाई कर देश की रक्षा के साथ साथ लोगों की सेवा करना चाहते है।अमन ने गणित, रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये हैं,अमन की इस कामयाबी पर स्कूल के साथ साथ परिवार में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में ब्लूमिंग डेल स्कूल ने अपने स्कूल के छात्र के सम्मान के लिये सम्मान समारोह आयोजित कर मुख्यातिथि बदायूँ की जिलाधिकारी दीपा रंजन के हाथों अमन सिंह को मेडल ,प्रशस्ति पत्र, और 11 हजार रु का चैक देकर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। मैनेजिंग हैड ने मिठाई खिलाकर अमन का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here