होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क के मेनहोल पर लगे जाल को चुराते हुए, सीसीटीवी कैमरे में...

सड़क के मेनहोल पर लगे जाल को चुराते हुए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर,बदायूँ शाहबाजपुर चौराहे की घटना।

बदायूँ।मोहल्ला शाहबाजपुर मैं 30 जुलाई दिन शनिवार की सुबह 4:00 बजे कबाड़ बीननेे की आड़ में शहबाजपुर चौराहे पर बने नाले के मैन हॉल पर लगे लोहे के जाल को चुराते हुए चोर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

मैन होल का जाल चोरी हो जाने के बाद अब यह मैन होल राहगीरों के लिये मुसीबत बन गया है ।आये दिन उधर से गुजरने वाले वाहन व लोग उसमे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से काफी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आज उधर से गुजर रहा वाहन का पिछला पहिया गड्ढे में फंस गया,जिसके चलते वाहन स्वामी को वाहन में काफी नुकसान हुआ है,बहीं इसके चलते उस रोड पर कई घण्टों तक आवागमन बाधित रहा।

शहबाजपुर चौराहे के मैन हॉल से जाल चुराकर ले जाता कबाड़ बीनने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, लेकिन 5 दिन बाद भी स्थानीय पुलिस ढूंढ नहीं पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here