बदायूँ।स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा संकल्प सेवा समिति बदायूँ के मुख्य भवन पर 15 अगस्त 2022 को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि बरिष्ठ नागरिक नन्हें लाल कश्यप के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।



सामूहिक राष्ट्रगान के बाद संस्था के प्रधान कार्यालय पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में बोलते हुए संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने कहा कि हम आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं इस स्वतंत्रता के असली कर्णधार हमारे अमर शहीद है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमे आजादी दिलाई।संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली व पौधारोपण किया उसके बाद सायं कालीन शहीद स्थल पर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उप प्रबंधक निखिल गुप्ता ने की व संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने किया।
इस मौके पर मुनीश कुमार बिशाल वैश्य अरविंद दिवाकर शंकर लाल नितिन कश्यप विवेक कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

























