बदायूँ/बिल्सी।रविवार को अमृत महोत्सव के तहत बिल्सी में तिरंगा यात्रा सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा ने भी निकाली. सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाली यात्रा बारिश के चलते 12 बजे से शुरू हुई. मगर, इसके बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो महंत जी ने यात्रा में शामिल होने आए लोगो के जोश व जज्बे की कद्र करते हुए भीगते हुए तिरँगा यात्रा निकाली।इस दौरान बिल्सी विधायक व बिल्सी के उपजिलाधिकारी भी भीगते हुए ही तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।



























तिरंगा यात्रा में पंजाब से पाइप बैंड, बिल्सी का बाबर हुसैन का मशहूर डीजे,व कई बैण्ड देश भक्ति से सरोबर गीतों की प्रस्तुति से बारिश में भी यात्रा में शामिल लोगों में जोश भर रहे थे। बालाजी धाम के महंत ने गांधी पार्क पर गांधी की प्रतिमा के समीप खड़े होकर तिरंगा फहराते हुए तिरँगा यात्रा -गांधी जी को समर्पित की. उनके साथ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, उपजिलाधिकारी कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा,चौकी इंचार्ज राजीव वर्मा,भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. भीगते हुए बारिश में देशभक्ति के गीतों पर जश्न मनाते हुए भारी संख्या में बिल्सी व आसपास के लोग भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.
तिरंगा यात्रा अंबियापुर से शुरू हुई. इस दौरान महंत के साथ नगर विधायक हरीश शाक्य , उपजिलाधिकारी प्रवधन शर्मा, मौजूद रहे।शहर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम व पूरे प्रशासनिक अमले ने तिरंगा यात्रा मार्ग अंबियापुर चौराहे से कछला रोड स्थित गांधी पार्क तक विशेष व्यवस्था की , करीब दो घंटे तक महन्त जी भीगते रहे. तिरंगा यात्रा अंबियापुर चौराहे से शुरू होकर गांधी पार्क पर समाप्त हुई. बिल्सी नगर वासियों ने श्री महन्त के साथ बिल्सी तहसील व कोतवाली के पूरे प्रशासनिक अमले को सड़कों पर भीगते हुए और हाथ में तिरंगा लेकर देखा तो सभी ने तारीफ की. वहीं देशभक्ति को देखकर लोग जय हिंद ,भारत माता की जय,बन्दे मातरम के नारे लगाते रहे।
इस दौरान तिरंगा यात्रा पर शहर के व्यापारियों ने जगह जगह स्वागत करते हुए पानी,कोल्डड्रिंक, नमकीन, सरबत,का वितरण करते फूलों की वर्षा की।
यात्रा शुरू होने से पूर्व बिल्सी में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया । तेज हवा के साथ काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई,बहीं तिरँगा थामे लोगों ने इसे इंद्रदेव का प्रसन्न होकर स्वागत में बर्षा करना बताया, बारिश ने लोगों के जोश को उर्जावान बना दिया। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे जब महन्त जी ने विधायक संग हजारों की संख्या में हाथों में तिरँगा थामे युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने तिरंगा रैली प्रारंभ की, तो मुसलाधार बारिश हो रही थी। जिससे बेपरवाह देश भक्ति की भावना से लबरेज सभी बंदे मातरम्, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए रैली निकाली। बारिश में भींगे तिरंगे भी लहराने लगे और शहरवासियों में लहराते तिरंगे ने देशभक्ति का जोश भर दिया। अंबियापुर चौराहे से शुरू होकर, साहबगंज, थाना मोड़,जैन मार्केट, नई सब्जी मंडी , अटल चौराहे ,बालाजी तिराहे होते हुए कछला रोड गांधी पार्क पहुंची। तिरँगा रैली सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरू मल शर्मा महाराज की अगुवाई में निकाली गईं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महन्त जी ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरा होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव का अर्थ है भव्य उत्सव का अमृत जो ब्रिटिश राज से भारत की आजादी के 75 साल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 2021 से ही आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत 2021 से ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पूरे देश को आजादी के जश्न में डूबा हुआ है।श्री महन्त ने रैली में शामिल हुए सभी देश भक्तों व विधायक बिल्सी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ह्रदय से धन्यवाद देते हुए खास तौर से बिल्सी के युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गों में भरे उत्साह की प्रसंसा की।
इस अवसर पर महन्त के ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा, यश भारद्वाज,प्रियश माहेश्वरी,स्वतंत्र राठी,चारु सोमानी,रंजन माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी,मनोज तोषनीवाल, सुधीर माहेश्वरी,जितेंद्र वार्ष्णेय,सन्दीप माहेश्वरी दीपू, राजेश माहेश्वरी, पुश्किन, शिवकुमार,सनोज,भाजपा नेता गगन राठी,मोहित गुप्ता, अनिल दीक्षित, दीपक माहेश्वरी बाबा,राहुल सागर, राजू सागर,प्रेमपाल सिंह,गौरव माहेश्वरी, पिंकी काबरा, बाबर हुसैन,मुकेश गुप्ता, कल्पना शर्मा,रीनू शर्मा,सारिका राठी,कपिल माहेश्वरी, नरेन्द्र गर्ल,सुवीन माहेश्वरी,मोहित देवल,मोहित माहेश्वरी, प्रखर,नीतीश,प्रफुल्ल मालपानी,अखिल मालपानी, सुधीर सोमानी,अमोल,अंकुल,भरत,गिरिराज, हापुड़ से राजीव,बहेड़ी,संदीप मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, कुंवरसेन मौर्या, प्रेमपाल श्रीवास्तव, बेचे लाल ,परमेश्वरी दयाल,तिरवेणी सहाय, धर्मवीर, मुनीश गिरि,आकाश गिरि,विनीत गिरि,दुर्गेश गिरि,प्रशांत गिरि,संदीप गिरि, हिमांशु राठौर,शिवम माहेश्वरी, रमेश गिरि,कुलदीप गुप्ता,सोनू गिहार,आदि मौजूद रहे।

























