बदायूँ।अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विकास खण्ड सालारपुर के ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह,व फरीदपुर चकोलर के ग्राम प्रधान राजेशपाल के नेतृत्व में ग्राम फरीदपुर चकोलर की सभी गलियों, में होते हुए प्रभात फेरी निकाली।इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी घरों में तिरंगें झण्डे का वितरण किया गया।




इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।जिसके अंतर्गत तय समयसारिणी के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन देश के सभी नागरिक अपने अपने घरो पर झंडा फहरायेंगे। इसी कड़ी में आज गांव में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी के दौरान राजेश पाल- प्रधान,(फरीदपुर चकोलर) राजेंद्र पाल, मेवाराम पाल, दिलीप पटेल, केशपाल सिंह, राजपाल, ओम शंकर,श्रीपाल, राजेंद्र बाबू, मुन्नालाल, ब्रजपाल,मुक़द्दम, प्रेमचंद्र, जागन, अरविंद- बीडीसी सहित बड़ी संख्या में पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे, तिरंगा प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।




















