होम राज्य उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ा फेरबदल, सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महासचिव, धर्मपाल को यूपी...

बीजेपी में बड़ा फेरबदल, सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महासचिव, धर्मपाल को यूपी का संगठन महामंत्री बनाया गया,

लखनऊ।उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन में बुधवार को बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। वह बंगाल, ओडिशा और तेलंंगाना के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।बहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल के स्थान पर प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। बंसल अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में उन्होंने भाजपा को एक दो नहीं बल्कि चार चुनावों को जीतवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा तेलंगाना अपने पैर पसार रही है। यही कारण था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में ही रखी थी। बैठक के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक रोड शो भी किया था।सुनील बंसल ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया है। यूपी में 2014 से पहले पार्टी संगठन की स्थिति बहुत दयनीय थी, लेकिन सुनील बंसल ने बूथ स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया।उन्होंने यूपी में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह के साथ यूपी संगठन को दुरुस्त करते हुए चुनावी रणनीति सेट की थी।

कौन हैं धर्मपाल सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री रहे धर्मपाल सिंह झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री थे। धर्मपाल बिजनौर जिले के नगीना तहसील के हुरनगला के मूल निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए सरकारी नौकरी की। बाद में नौकरी छोड़ कर एबीवीपी ज्वाइन कर लिया। उन्हे इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेंदारी दी गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मपाल सिंह पर विश्वास जताते हुए यूपी में प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी है। धर्मपाल सिंह को लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में काम करने का अनुभव है। धर्मपाल ने 1986 में राजनीति में प्रवेश किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here