लखनऊ में पुलिस ने शुक्रवार शाम को नकली पुलिस अफसर को गिरफ्तार किया है। वह लोगों पर रौब गांठने के लिए फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूमता था। उसे महानगर इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी दूध बेचने का करता है काम
पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह लखनऊ के न्यू हैदराबाद का रहने वाला है। मदर डेरी में दूध की सप्लाई करता है।महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों उसके बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत करने वाले ने बताया था कि राकेश त्रिपाठी नकली आईपीएस अधिकारी बताकर रौब गांठने का काम कर रहा है।उसने फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की DP पर वर्दी में फोटो लगा रखा है। प्रोफाइल में IPS लिख रखा है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया।
फोटो लगाना पड़ा भारी
आरोपी राकेश त्रिपाठी (accused Rakesh Tripathi) को शायद यह खबर नहीं थी कि वह जिस फोटो को डीपी में सजा रहा है वह उससे जेल की रोटी खिला देगी। फिलहाल पुलिस ने उसके व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वर्दी पहनने वाली फोटो को हटवा दिया है। अब इसे शौक कहें या फिर लोगों में धौंस दिखाने की मंशा वजह कोई भी हो लेकिन राकेश त्रिपाठी (accused Rakesh Tripathi) ने वर्दी वाली फोटो लगाकर बड़ी गलती की है, क्योंकि हर किसी के लिए वर्दी नहीं बनी है। यही भूल अब उन्हें भारी पड़ रही है
आइपीएस बनने का सपना नहीं हो पाया पूरा
पुलिस के मुताबिक, राकेश ने बताया कि उसने इंदौर से बीबीए और नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। वह आईपीएस बनना चाहता था लेकिन नहीं बन सका। इसलिए उसने वर्दी खरीद कर फोटो खिंचवाई थी।

लोग बोले- दुकानदार से लेकर ऑटो वालों को करता था परेशान
राकेश के घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि राकेश खुद को IPS अधिकारी बताता है। उसकी DP पर वर्दी में फोटो देखकर लोग उसकी झांसे में आ जाते हैं। उसने कई बार दुकानदारों और ऑटो चालक से लेनदेन के लिए भी रौब गांठने का काम किया है।

























