बदायूँ। महिलाओं ने शहर के एक होटल में डॉ पारुल के नेतृत्व में उत्साह, उमंग व भक्तिभाव के साथ हरियाली तीज मनाया। सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।


इस अवसर पर सभी महिलाएं हाथों में मेहंदी, गहनों के साथ रंग विरंगे मन मोहक परिधानों में नजर आईं। सावन के मौसम में प्राकृतिक रूप से चारों ओर हरियाली से मन प्रफुल्लित हो उठता है।इस अवसर पर ऋचा अशेष ने स्वदेश केसरी को बताया कि भारतीय पंरपराओं का निर्वहन हमारे देश में प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसी दिन देवों के देव महादेव व पार्वती का पुर्नमिलन हुआ था। तभी से सावन के इस माह में तृतीया को महिलाएं तीज के रूप में पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाती हैं।
इस अवसर पर महिलाओं के बीच हाउसी, अंताक्षरी, म्यूजिकल डांस, सरप्राइज गेम, कैटवाक,के बाद सबको रिटर्न गिफ्ट देकर बधाई दी।अंत में महिलाओं ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया।इस दौरान तीजोत्सव की होस्ट डॉ.पारुल गुप्ता, रिचा अशेष, डॉ. पूनम गुप्ता, शिल्पी रस्तोगी, रुचि अग्रवाल, सारिका सजल,सुहानी अनेजा, श्वेता वैश्य, पूजा शलभ, गुंजन वैश्य, सलोनी पाठक, रुचि जैन, रुपाली वैश्य, सोनाक्षी आहूजा, सोनल अग्रवाल, रिशिका रस्तोगी,रुपिंदर कौर, सुमाली सिंघल रेशू सिंघल आदि उपस्थित थी।

























