होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा संकल्प सेवा समिति बदायूँ ने 5 लाख पौधे लगाने का...

युवा संकल्प सेवा समिति बदायूँ ने 5 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प,पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में आयोजित विचार गोष्ठी मे संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने की घोषणा,

बदायूँ। युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत जिले में 5 लाख पौधों को लगाने का संकल्प लिया है इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिये आज नगर पालिका गल्र गर्ल्स इन्टर कालेज के मैदान सहित एक दर्जन जगहों पर संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट एवं नगर पालिका की अध्यक्षा दीपमाला गोयल जी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए एवं उनकी देखभाल के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई। यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में आयोजित एक विचार गोष्ठी में संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने दी।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि संस्था का पौधे लगाने का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध करना है ताकि हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और यह तभी सम्भव है जव आप और हम मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाये और उनकी अच्छे से देख भाल करे।
मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्षा श्री मती दीपमाला गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति इतनी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है तो निश्चित ही समाज व प्रदेश मे क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। आज आवश्यकता है कि एक पेड़ काटने की तो दस पौधे लगाये भी जाये तभी हम पर्यावरण को वचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो संकल्प समिति ने लिया है उसके लिए पूरी समिति बधाई की पात्र हैं।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि संस्था द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें लोगों की बहुत सहायता मिल रही है संस्था को लोग पौधे लगाने के लिए सहायता भी प्रदान कर रहे हैं जिससे जो बन रहा है वह इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है।संस्था द्वारा निरंतर ऑक्सीजन देने वाले पौधे पीपल, नीम, बरगद, अशोक, आम आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं जिनकी देखरेख संस्था के पदाधिकारी व सदस्य करेंगे।

गोष्ठी की मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्षा श्री मती दीपमाला गोयल जी रही,अध्यक्षता संस्था के प्रबन्धक पुनीत कुमार कश्यप ने की और संचालन संस्था के सदस्य केन्द्रभान सिह ने किया।इस मौके राजेंद्र शाक्य, इरफान अन्सारी, सानित कुमार कश्यप, दुयन्त कुमार, अजवर हुसैन, हिमांशु कश्यप, आकाश कुमार सागर, अनवर हुसैन, रोहिताशं पटेल, सूरज कुमार, दान सिहं, आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here