बदायूँ। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में बड़े जलाशयों का पुनरुद्धार करते हुए उन्हें अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे गांव के ही लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ गांव के जल का संचय गांव में ही होगा।





इसी कड़ी में जनपद बदायूँ के विकासखण्ड सालारपुर के अंतर्गत आने वाले ऱंझोरा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत आज तालाब खुदाई के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ । भूमि पूजन प्रदेश के समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिलाधिकारी बदायूँ दीपा रंजन, व मुख्यविकास अधिकारी आदि ने सयुंक्त रूप से किया।पूजन व शिलान्यास के बाद सभी ने श्रमदान भी किया।
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जल ही हमारे जीवन का आधार है, हमें अपने बच्चों के जीवन को बचाने के लिए आज से ही जल संचय करने के लिए प्रयत्न करना होगा। हमें कल के लिए जल बचाना होगा। यह बातें उन्होंने ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों के बीच कही ।
कार्यक्रम के दौरान श्री असीम अरुण जी, समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, महेश चन्द्र गुप्ता जी, नगर विधायक , राजीव गुप्ता , ज़िला अधयक्ष भाजपा, ज़िलाधिकारी दीपा रंजन , सीडीओ, डीएफ़ओ, डीसी. नरेगा, पीडी, डीपीआरओ, बीडीओ- सलारपुर व अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रही।














