बदायूँ/दातागंज।बिजली विभाग मानसून से पूर्व अपनी तैयारियों में जुट गया। दातागंज के उपखण्ड अधिकारी मो0 ताजिम ने प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि बदायूँ से पोषित होने वाले 33 केवी से दातागंज तहसील पोषक में पेड़ों की छटाई होने के कारण आज 16 जून व 17 जून को दातागंज तहसील/ग्रामीण विधुत उपकेंद्रों से सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। दातागंज उपखण्ड अधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से इस दौरान सयंम बरतने व विभाग को सहयोग बनाये रखने की अपील की है।


मो0 ताज़िम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आंधी पानी के दौरान होने वाली क्षति से बिजली विभाग ने पहले ही निटपने का प्लान बना लिया है। इसके लिए पेड़ों के बीच से या उनके पास से गुजरे तारों को सुरक्षित रखने के लिए डालियों का छंटाई का काम शुरू करा दिया है। विभाग का मानना है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।जर्जर तारों को बदला जा रहा है। ताकि परेशानी से बचा सके।तारों के ऊपर से गुजर रही पेड़ों की डालियों को कांटा छांटा जा रहा है। ताकि आंधी पानी से यह डालियां तारों को नुकसान न पहुंचा सके। ऐसे में फाल्ट की दिक्कतें नहीं आ सकेंगी और तार भी सुरक्षित हो जाएंगे।
बता दें कि बरसात के दिनों में आंधी पानी आने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है और पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है। बिजली कटने पर लोगों को उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो जाता है। इसकी एक खास वजह पेड़ों के पास से गुजरने वाले तार डालियों में फंस कर टूटना होता है, जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

























