जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले छात्राें को सफलता का टिप्स देने के लिए सोमवार को ‘एडु मंत्रा’ संस्था द्वारा बदायूँ में सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में सैंकड़ो छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार का सुभारम्भ विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित एसोसिएट प्रोफेसर ईएनटी डिपार्टमेंट बदायूं मेडिकल कॉलेज, बदायूं डॉ शलभ वैश्य एवं हेड ऑफ द डिपार्टमेंट फॉरेंसिक मेडिसिन बदायूं मेडिकल कॉलेज, बदायूं डॉ नेहा सिंह द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया ।




सेमिनार में ‘एडु मंत्रा’ संस्था के एक्सपर्ट शिक्षकों ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षओं की तैयार करने के बारे में जानकारी दी।सेमिनार में मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों एवं प्रोफेसर को भी आमंत्रित किया गया था,आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।इस बार प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां एवं टिप्स भी दिए. ‘एडु मंत्रा’ सेंटर हेड, बदायूं ऋतुराज खुसारिया ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य है कि अपने ही राज्य में बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा रैकिंग दिलाएं। बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए देश के कोने-कोने से एक्सपर्ट शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान के लिए संस्थान से बाहर नहीं जाना पड़े।
मुख्य वक्ता के तौर पर गणेश इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं एक्स फैकेल्टी आकाश (दिल्ली) जिज्ञाशु सक्सेना ने छात्रों का मार्गदर्शन किया.’एडु मंत्रा’ मैथ फैकल्टी संतोष कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया।बदायूं मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के छात्र अंजली मिश्रा, स्पर्श गोयल, श्रद्धा गोयल, अमित सिंह एवं आईआईटी गांधीनगर से अनंत अग्रवाल, आईआईटी हैदराबाद से श्रेयांश अग्रवाल, आईआईटी रुड़की से मयंक मित्तल, ने अपने विचार शेयर किये।.
इस दौरान ऋतुराज खुसरिया के नेतृत्व में एक क्विज कांटेस्ट का भी आयोजन किया गया.सेमिनार में सभी छात्रों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया था।सेमिनार में 200 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया।
‘एडु मंत्रा’ ग्रुप के संस्थापक एवं निदेशक देवेश सिंघल ने सभी आमंत्रित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सेमिनार में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में पारुल अग्रवाल, रूबी साहू, मुस्कान चौहान, पंकज गंगवार, करण, आयुष आदि का विशेष सहयोग रहा.कार्यक्रम का संचालन ‘एडु मंत्रा’ सेंटर हेड, बदायूं ऋतुराज खुसारिया ने किया.

























