होम राज्य उत्तर प्रदेश बड़ी खबर : रामपुर सीट पर भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी की...

बड़ी खबर : रामपुर सीट पर भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी की जीत,आधिकारिक घोषणा होना बाकी, आज़मगढ़ में धर्मेंद्र यादव पीछे,आज़मखान व सपा को लगा झटका।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी. बता दें कि लोकसभा सीटें इसी साल विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थीं. यूपी की आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर सीट से आजम खान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

आसिम रज़ा, मो आज़मखान

रामपुर में भाजपा घनश्याम सिंह लोधी की जीत
रामपुर में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं.अधिकरिक घोषणा होना बाकी है। सपा और आजम खान दोनों को बड़ा झटका लगा है।गौरतलब है कि इस सीट पर आज़मखान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, बहीं इस उपचुनाव में अखिलेश यादव चुनाव प्रचार से दूर रहे। इस सीट को लेकर आज़मखान ओवर कॉन्फिडेंस में थे उन्होंने अपने सबसे करीबी सपा नगर अध्यक्ष को टिकट दिलाकर देश व भाजपा को सन्देश देना चाहते थे कि रामपुर उनका गढ़ है और यहां से अगर उनका नौकर भी खड़ा होगा वो उसको सांसद बना सकते हैं, लेकिन उनका यह दांव उनके लिये भारी पड़ गया जहां उन्हीं के घर मे भाजपा ने पटकनी देकर यह साबित कर दिया रामपुर की मुस्लिम बाहुल्य जनता उन्हें नकार चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here