होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने योग,...

बदायूँ लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने योग, खेल, नृत्य एवं बिना आग के खाना बनाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सीखे,समर कैंप के माध्यम से बच्चों को तराशने व निखारने का प्रयास- छवि त्रिवेदी (निर्देशक)

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में चल रहे छः दिवसीय समर कैंप के पांचवे दिन बच्चों को योग, खेल, नृत्य एवं बिना आग के खाना बनाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाये गए।
बुधवार को प्रशिक्षण के पाँचवें दिन तायक्वोंडो व कराटे की प्रशिक्षक अंतिमा सोलंकी ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। विपिन श्रीवास्तव ने योग-प्राणायाम के बारे में बताया और अपने दिनचर्या में शामिल करने के निर्देश दिये।

शिक्षक फोज़िया ने आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया, जबकि मिताली व मानसी ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न कलायें सिखायीं । सवितेश व अनीता शर्मा ने बच्चों को बिना आग के खाना बनाने की विधियों को समझाया, प्रशांत व गौरव ने शतरंज, कैरम बोर्ड व लूडो जैसे तार्किक एवं बौद्धिक खेलों के बारे में समझाया।

समर कैंप के दौरान स्कूल प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष श्रीमान तेजस्व त्रिवेदी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी क्रियाकलाप होनी चाहिए। योग से तन-मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए । निर्देशक श्रीमती छवि त्रिवेदी, श्रीमती रीता त्रिवेदी एवं श्रीमान देवव्रत त्रिवेदी ने कहा कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाना है समर कैंप के माध्यम से बच्चों को तराशने व निखारने का काम किया जा रहा है। बच्चे न केवल गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हैं, बल्कि हुनर सीखकर आगे बढ़ते हैं। प्रधानाचार्या ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए सभी सदस्यों को अभिप्रेरित किया जिसमें समर कैम्प प्रभारी वंदना पॉल व विनय आनंद,सहायक के रूप में श्वेता, कोमल, साक्षी, यशिका आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here