बदायूँ।कलाकार वेलफेयर सोसाइटी यूपी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरीश कठेरिया जी की अध्यक्षता में शाखा बदायूं के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से जिला संगठन मंत्री पिंटू शर्मा को उनके बेहतर व्यवहार और कलाकार परिवार के प्रति कार्यकुशलता एवं निष्ठा को देखते हुए बदायूं जिलाध्यक्ष घोषित किया गया,

प्रदेश संगठन मंत्री प्रतोष शर्मा के द्वारा नरेंद्र राघव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ संरक्षक श्री ज्ञान चंद शर्मा,श्री अनिल शर्मा,श्री देवेंद्र साहू,संस्थापक, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कठेरिया ,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव,राजेश शर्मा,मंजीत खन्ना, प्रतोष शर्मा,एवं रवि झा आदि सहित प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे सोसायटी की जिला बदायूं व नगर कमेटी की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी….

























