होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में तबादलों का दौर शुरू, 6 जिलों में नए DM की...

यूपी में तबादलों का दौर शुरू, 6 जिलों में नए DM की तैनाती…बदले गए 12 IAS, यहां देखिए पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तबादलों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर कयासबाजी का दौर जारी था। पहले 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब छह जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी गई है।

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी के बाद से ही तय माना जा रहा था कि कई अधिकारियों का फेरबदल होगा। इसका कारण चुनाव के समय में कई अधिकारियों का विपक्षी खेमे के साथ नजर आना भी बताया जा रहा है। वहीं, कई अधिकारियों पर आरोप पहले से लगते रहे थे, उनके खिलाफ कड़े ऐक्शन भी लिए गए हैं। योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया। अब 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही तय हो गया है कि अभी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें से छह डीएम भी शामिल हैं।

राज्य सरकार ने देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटा दिया है। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा को हटाकर समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। मेरठ के डीएम के बालाजी को भी पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार, बलकार सिंह को एडी जल निगम और अनुराग यादव को कृषि सचिव बनाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईएएस का नामबैचनया पदस्थापन
दीपक मीणा2011मेरठ डीएम
माला श्रीवास्तव2009रायबरेली डीएम
नेहा जैन2014कानपुर देहात
जितेंद्र प्रताप सिंह2013देवरिया डीएम
संजीव रंजन2013सिद्धार्थनगर डीएम
मनीष बंसल2014संभल डीएम
वैभव श्रीवास्तव2009पदस्थापन की प्रतीक्षा में
आशुतोष निरंजन2010पदस्थापन की प्रतीक्षा में
के. बालाजी2010पदस्थापन की प्रतीक्षा में
समीर वर्मा2002सचिव, समाज कल्याण
बलकार सिंह2004एमडी, जल निगम
अनुराग यादव2000सचिव, कृषि

योगी सरकार ने पहले किया 14 आईपीएस का भी ट्रांसफर
योगी सरकार ने पहले 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इसमें जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। अतुल शर्मा को चित्रकूट, विकास वैद्य को हाथरस, विनीत जायसवाल को अमरोह और धवल जायसवाल को कुशीनगर में नया एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को मुरादाबाद का एसएपी बनाया गया है। मुरादाबाद के बबलू कुमार और कुशीनगर धवल जायसवाल को हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में डाल दिया गया है।

  • आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है.
  •  सहारनुपर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्विकीय को चित्रकूट का एसपी नियुक्त किया गया है.
  •  एसपी धवल जायसवाल को कुशीनगर का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है.
  • बलरामपुर के एसपी हमेंत कुटियाल को मुरादाबाद के एसएसपी के तौर पर तैनाती दी गई है.
  • हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है.

इन्हें भी दी गई तैनाती

  • राजेश सक्सेना को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है.
  • रामपुर के एसपी अंकित मित्तल को सेनानायक 8वीं बटालियन पीएसी बरेली भेज जिया गया है.
  • रामपुर का पुलिस अधीक्षक आईपीएस अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है.
  •  संत कबीर नगर के एसपी कौस्तुभ को महाराजगंज का एसपी बनाया गया है.
  • गोरखपुर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को संतकबीर नगर का पुलिस कप्तान बनाया गया है.
  • प्रदीप गुप्ता को सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएएसी कानपुर नगर में नियुक्त किया गया है.

इन आईपीएस अधिकारियों को होल्ड पर रखा गया है

  • मुरादाबाद के एसएसपी रहे बबलू कुमार वेटिंग लिस्ट में हैं
  • अमरोहा की पुलिस अधीक्षक रहीं पूनम को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है.
  • कुशीनगर के एसपी रहे सचिंद्र पटेल को भी होल्ड पर रखा गया है.  

गौरतलब है कि जिन अधिकारियों को नियुक्ति दे दी गई है उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने जिले का चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here