होम राज्य उत्तर प्रदेश सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी में बड़े ही धूमधाम धाम से मनाया...

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी में बड़े ही धूमधाम धाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,

फोटो साभार:राजू वार्ष्णेय-वार्ष्णेय डिजिटल फोटो स्टूडियो & मिक्सिंग लैब धनीपुर मंडी अलीगढ़

बिल्सी(बदायूँ)बिल्सी समेत जिले भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्‍मोत्‍सव, सुबह से ही मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग अपनी अपनी श्रृद्धा से पवनपुत्र हनुमान का पूजन-अर्चन कर रहे थे। कहीं पदयात्रा निकाली जा रही है तो कहीं सुंदरकाण्‍ड और रामायण का पाठ किया जा गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस पास के जिलों मे सबसे ज्यादा भव्य रूप व आकर्षण बिल्सी स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम का रहता है बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन देश के कोने कोने दिल्ली, मुम्बई कलकत्ता, बनारस, गाजियाबाद, आगरा,अलीगढ़, बरेली,मुरादाबाद, गोरखपुर, बैंगलोर, हल्द्वानी, उड़ीसा, पटना, भोपाल,जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, सहित तमाम शहरों से हजारों की संख्या में भक्त इस उत्सव में शामिल होने के लिये बिल्सी पहुंचते हैं ।जन्मोत्सव का प्रारम्भ ब्रह्ममुहूर्त में हनुमानजी को कलकत्ता, हरिद्वार,काशी,नर्मदा से लाये गये गंगाजल से स्नान कराने के साथ शुरू होता है, हनुमानजी के श्रृंगार के बाद बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा महाराज द्वारा 11 बजे सार्वजनिक भव्य महाआरती की जाती है, इस बार आरती में उनके परिजनों व बिल्सी के C O बलदेव सिंह व..थाना प्रभारी दिनेश शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु भक्त गणों ने हनुमान जी की आरती उतारी, आरती उपरांत महन्त जी ने सभी भक्तों को सिद्धजल के छींटे दिए, आरती के बाद हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाकर खुशियां मनाई गायीं ,महिलाओं ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगल गायन गाये।

इस दौरान हनुमानजी को 156 व्यंजनों के भोग के बाद 1001 कन्याओं को भोज कराकर दरबार की ओर से उनको गिफ्ट स्वरूप स्कूल के बैग बांटे गए। जन्मोत्सव में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।

बालाजी धाम में सिद्ध दीपक की है बिशेष मान्यता

बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर महन्त की ओर से जन्मोत्सव में आये हुए सभी श्रद्धालुओं के लिये एक सिद्ध दीपक का वितरण किया जाता है सभी भक्त इसी दीपक से भगवान श्री बालाजी की आरती उतारते हैं उसके बाद इस दीपक को घर ले जाने की अनुमति है महन्त जी का कहना है जो भी भक्त अपने घर पर किसी मनोकामना के साथ लगातार 41 दिन तक इस दीपक को प्रज्वलित करेगा उसकी वो मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

भव्य शोभायात्रा। शाम 5 बजे से भगवान श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा शहर के बिल्सी वजीरगंज रोड स्थित महाविद्यालय से गणेश पूजन के साथ शुरू हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाहर से आई हुई मनोहर झाँकियों ने नगर वासियों का मन मोहा , वहीं पीलीभीत, चन्दौसी,जेवर,अलीगढ़ से आये बैण्ड ने मनोहारी धुनों पर भगवान श्री बालाजी के भजन गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शोभायात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिल्सी क्षेत्र के सीओ श्री बलदेव सिंह व बिल्सी थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संभाली, दिल्ली जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा पर पथराव की खबर के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए भारी संख्या में पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मी तैनात किये।

शोभायात्रा का पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, शर्बत,ठंडाई,लस्सी,जलजीरा, लड्डू से जगह जगह हुआ स्वागत।

हनुमान जन्मोत्सव पर बिल्सी में प्रतिबर्ष निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा को देखने के लिये,बिल्सी के आसपास क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में ट्रेक्टर ट्रॉलियों में भरकर दोपहर से ही हजारों की संख्या में लोग लोग क्षतों व दुकानों के बहार बैठकर शोभायात्रा का आनन्द लेते नजर आते हैं,शोभायात्रा के दौरान, बिल्सी का व्यापारी वर्ग जगह जगह भगवान श्री बालाजी के डोले पर फूल वर्षाकर स्वागत करता है,साथ ही शोभायात्रा में शामिल हुए भक्तों को अपनी यथा सामर्थय अनुसार पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, शर्बत,ठंडाई,लस्सी,जलजीरा, लड्डू, आदि का वितरण कर पुण्य लाभ कमाता है।

जन्मोत्सव पर आतिशबाजी भी रहती है बिशेष आकर्षण का केन्द्र जन्मोत्सव पर होने वाली आतिशबाजी का शहर के लोगों के अलावा 6 -7 किलोमीटर के आसपास रहने वाले गांवों के लोग भी इस दिन का वर्ष भर इंतज़ार करते हैं,आतिशबाजी का नजारा देखने के लिये समय से खाना पीना निपटाकर छतों पर जमा हो जाते हैं, 1घण्टे तक होने वाले इस आतिशी नज़ारे से आसमान रंग बिरंगी चमकीली धमाके के साथ तरह तरह की आकर्षक रोशनी से आसमान नहा जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के में प्रदीप कुमार शर्मा, चारू सोमनी,सौरभ सोमनी,रंजन माहेश्वरी, पुश्किन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा,गगन राठी,मोहित गुप्ता,सनुज चौहान, विकास, स्वतंत्र राठी,राजेश माहेश्वरी, डिम्पल सोमनी, ओजित शर्मा,यश रस्तोगी, अभिनव पाराशरी,प्रिंस शर्मा,बाबर हुसैन,अनूप माहेश्वरी, देवांश तिवारी,यश भारद्वाज, संजीव शर्मा,शिवकुमार, चन्द्र प्रकाश शर्मा दीपू,प्रखर राठी,कुशाग्र माहेश्वरी, देवांश सोमनी,सुभ वार्ष्णेय,प्रवीण वार्ष्णेय,सोनू शर्मा,टिंकू वार्ष्णेय, मुनीश गिरि ,ग्रीश गिरि, रोहित माहेश्वरी, मोहित देवल,सुभ वार्ष्णेय, अजित जैन,आकाश वार्ष्णेय, आशीष माहेश्वरी, अक्षय माहेश्वरी, देव वार्ष्णेय, प्रशांत राठी, अमित कश्यप,मुकेश गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here