होम राज्य उत्तर प्रदेश सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी में दो साल बाद धूमधाम से मनेगा...

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी में दो साल बाद धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव,

बिल्सी(बदायूँ)। बिल्सी की विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में कोरोना महामारी के दो साल बाद इस बार हनुमान जन्मोत्सव 15 व 16 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत ने स्वदेश केसरी को बताया कि पहले दिन, हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 15 अप्रेल अपराह्न 04 बजे से संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का किया जाएगा, अगले दिन 16 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव पर मुख्य आयोजन होगा। सुबह 10:30 बजे हनुमानजी की सार्वजनिक महाआरती की जायेगी उसके उपरांत 11:30 हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगया जायेगा। मध्याह्न 12 बजे कन्याभोज जिमाया जायेगा, 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिये भण्डारे की व्यवस्था रहेगी। सांय 4 बजे दर्शनार्थ आरती के बाद सांय 5 बजे से हनुमानजी की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा शुरू होगी जो देररात में जाकर सम्पूर्ण होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here