होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा संकल्प सेवा समिति ने की केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार अभियान...

युवा संकल्प सेवा समिति ने की केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार अभियान की शुरुआत,केमिकल युक्त रंगों की जगह गुलाल व अबीर से होली खेलने के लिए अपने बच्चों व आस-पड़ोस के लोगों को करें प्रेरित -पुनीत कश्यप

बदायूँ।युवा संकल्प सेवा समिति की एक बैठक बरेली रोड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें ध्वनि मत से होली पर केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार करने का अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया, संस्था के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है ,हमें केमिकल युक्त रंगों से होली ना खेल कर गुलाल व अबीर से होली खेलने के लिए अपने बच्चों को व आस-पड़ोस के लोगों को प्रेरित करना चाहिए इसकी शुरुआत आज से बच्चों व लोगों को जागरूक करने के लिये हमारी संस्था द्वारा अभियान चलाकर किया जा रहा है। संस्था द्वारा सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं को जिले भर में केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें केमिकल युक्त रंगों से होने वाली हानिकारक बीमारियों के बारे में भी बताया जाएगा।उन्होंने बताया बीते समय में होली फूलों और प्राकृतिक मेंहदी, हल्दी आदि से बनाए रंगों से खेली जाती थी, लेकिन अब इन रंगों की जगह केमिकल ने ले ली है। इस समय बाजार में रंगों की भरमार है। इन रंगों में अधिकतर वे हैं, जो केमिकल से बने हैं। पिछले कुछ सालों से बाजार में ऐसे भी रंग बिक रहे हैं, जिनमें कांच का चूरा तक पाया जाता है। ऐसे रंगों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर बहिष्कार करना चाहिए।

संस्था के उप सचिव निखिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हर्बल रंग और गुलाल का उपयोग कर स्वस्थ होली मनाने की अपील की उन्होंने बताया कि केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा के निखार चुराने के साथ ही कई त्वचा सम्बन्धी बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

संस्था सदस्य मुनीश कुमार उर्फ मोनू ने जानकारी देते हुए सावधान किया कि खतरनाक रसायन व हानिकारक वस्तुओं की मिलावट से सिरदर्द, चक्कर और सांस की तकलीफ भी हो सकती है। रंगों से होली खेलें तो जरा संभलकर। मिलावटखोर ही नहीं कुछ कंपनियां भी रंग-गुलाल में हानिकारक रसायन-कॉपर सल्फेट, लेड सल्फाइट, मर्करी सल्फाइड मेलाकाइड ग्रीन, पिसा हुआ सीसा व कांच, डीजल, इंजन ऑयल, क्रोमियम आयोडाइड आदि का भी इस्तेमाल करती है।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि होली पर बेहद सस्ते और गाढ़े रंग खरीदने से बचना चाहिए। इन रंगों को बनाने में खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। रंगों का यह त्योहार किसी के लिए परेशानी का कारण न बने और लोग सुरक्षित इस त्योहार को मना सके, इसके लिए जरूरी है कि होली को रसायन (केमिकल) मुक्त रखा जाए।रंगों का त्योहार होली तो सबको खूब पसंद हैं, लेकिन इस त्योहार में भी केमिकल की मिलावट हो चुकी है। इस समय बाजार में जो रंग बिक रहे हैं, उनमें अधिकतर केमिकल के इस्तेमाल से बनें हैं, जिनसे आंखों की रोशनी जाने के अलावा त्वचा कैंसर तक हो सकता है।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रबंधक एडवोकेट पुनीत कश्यप ने की व संचालन कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने किया,इस मौके पर मुनीश कुमार सोनू सक्सेना , ज्ञान गौरव साहू, प्रयाग सिंह, केंद्रभान सिंह, शिव कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, धर्मवीर कश्यप, नरेश कश्यप, आदि संस्था के सदस्य पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here