होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में ब्लड बैंक खुला:रक्त की राह हुई आसान, अब प्लाज्मा,पीआरबीसी, होल...

बदायूँ में ब्लड बैंक खुला:रक्त की राह हुई आसान, अब प्लाज्मा,पीआरबीसी, होल ब्लड,एसडीपी जम्बो पैक,कोविड प्लाज्मा, आरडीपी प्लेटसलेट्स के लिए नहीं भागना पड़ेगा बरेली -दिल्ली, पहले दिन 75 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

बदायूँ । शहर के अलापुर रोड पर सन्तोष सिंह तिराहे से आगे मिशन स्कूल के सामने ‘बदायूँ चैरिटेबल ब्लड सेंटर’ का उद्घाटन विधायक महेश चंद्र गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस ब्लड बैंक के खुल जाने से जनपद के लोगों को अब रक्त के अभाव में बरेली-दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। ब्लड के लिए जिले के मरीज अभीतक सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंंक पर ही निर्भर थे इसके अलावा इसके कंपोनेंट के लिए बरेली या दिल्ली ही जाना पड़ता था। लेकिन इस ब्लड बैंक के खुलने से अब ब्लड व ब्लड कंपोनेंट की सुविधा शहर में ही उपलब्ध होने लगेगी।

ब्लड बैंक की स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को बदायूँ चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से मिनी रक्तदान कैम्प का भी आयोजन किया, जिसमें पहले दिन 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। गौरतलब है कि इस ब्लड बैंक की क्षमता 800 यूनिट की है, साथ ही इसमें प्लाज्मा,पीआरबीसी, होल ब्लड,एसडीपी जम्बो पैक,कोविड प्लाज्मा, की भी व्यस्था है ,छोटे पैक वाले आरडीपी प्लेटसलेट्स भी उपलब्ध हैं, संस्था प्रबंधन का दावा है कि ब्लड बैंक की सेवाएं साल के 365 दिन 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगी,पहले दिन मोनू , रोहित शर्मा , मेहताब सिंह , मुकुल सिंह आदि समेत लगभग 75 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।

बदायूँ में इस ब्लड बैंक की स्थापना अग्रवाल सोशल वेलफेयर एवं रूरल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से संतोष सिंह तिराहे से अलापुर रोड मिशन स्कूल के सामने “बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर” के नाम से की शुरुआत की गई है।यहां आपका यह भी जानना जरूरी है कि शासन से ब्लड की कीमत प्रति यूनिट 1450 ₹ निर्धारित है जबकि यह ब्लड बैंक 1200 ₹ प्रति यूनिट के हिसाब से खून उपलब्ध कराएगा। बहीं ईएसडब्ल्यू या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निशुल्क को खून उपलब्ध कराया जाएगा, संस्था के प्रबंधक शांतनु गुप्ता का कहना है कि वर्तमान आधुनिक, विज्ञान के युग मे किसी भी चीज का प्रोडक्शन हो सकता है लेकिन खून का प्रोडक्शन नहीं हो सकता इसके लिये एक व्यक्ति, दूसरे के व्यक्ति को रक्तदान कर काम आता है उन्होंने जानकारी दी कि जरूरतमंदों को निःशुल्क खून देने की व्यवस्था भी की गई है ,

बदायूँ चैरिटेबल ब्लड सेंटर के उद्धघाटन कार्यक्रम में विल्सी विधायक हरीश शाक्य ,पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, DCB चेयरमैन उमेश राठौर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विजय बहादुर राम, ब्लड बैंक के प्रबंधक राहुल सिंह ,शान्तनु गुप्ता, रोहित जोंटी वाल्मीकि (प्रदेश महासचिव युवा मंच संगठन), उमेश पाल , मेहताब सिंह,प्रॉमिला सिंह,अमिता शर्मा, प्रतोष शर्मा , विकास विक्की , नवीन मैसी मौजूद रहे ।इस दौरान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका सिंह सचिव पंकज सिंह कोषाध्यक्ष राहुल सिंह डॉक्टर कीर्ति आजाद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here