होम राज्य उत्तर प्रदेश उसहैत के जे एस एम इंटर कॉलेज में एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला...

उसहैत के जे एस एम इंटर कॉलेज में एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन, राधा कृष्ण की झांकी के साथ खेली लठमार होली ।

बदायूँ/उसहैत। जे एस एम इंटर कॉलेज उसहैत में आज एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में पधारे समाजसेवी के के साहू ,किशोर न्याय बोर्ड से विजय शर्मा, शिवाजी स्कूल से प्रमोद यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय से सोहराब खान ,सरस्वती शिशु मंदिर से पधारे दाताराम मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कोरोना काल के बाद छात्रों में आत्मविश्वास जागृत करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया ,कौशल विकास करने का अवसर पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे,कार्यशाला में माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सहित अनेकों शैक्षिक गतिविधियो व इंग्लिश स्पीकिंग के तरीके बताए गए । किताबी ज्ञान के अलावा साइंस को वर्किंग मॉडल एवं प्रैक्टिकल्स के माध्यम से समझाने एवं एजुकेशनल टूर के भी सुझाव दिए गए ।
मुख्य अतिथियों ने जे एस एम कॉलेज में अतिरिक्त रूप से दिए जा रहे कंप्यूटर शिक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई, स्काउट गाइड, एवं व्यवसायिक कोर्स जैसे अनेकों कोर्स की भी सराहना की । विजय शर्मा ने स्वलिखित कविताओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला में प्रतीक गुप्ता , शिखा गुप्ता, हर्षित गुप्ता , राजेंद्र सिंह, अनेश पाल सिंह, रीना मैम आदि ने मुख्य भूमिका निभाई पूर्व शिक्षिका गोल्डी , स्वाति व आचार्य राम दास आदि को भी मुख्य अतिथियों के साथ सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का समापन राधा कृष्ण की झांकी के साथ फूलों व लठमार होली खेल कर किया गया, इस दौरान वातावरण भक्तिमयी हो गया। इस दौरान विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया ।अंत मे कालेज की प्रबंधिका श्रीमती अंजू गुप्ता, संस्थापक अरविंद गुप्ता व निर्देशक वैशाली गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here