होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी अभी: 57 मंत्रियों के साथ इस तारीख़ को शपथ लेंगे योगी...

अभी अभी: 57 मंत्रियों के साथ इस तारीख़ को शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में हो सकता है योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह, इन लोगों को समारोह में बुलाया जा सकता है, पढ़ें खबर विस्तार से!

  • बीजेपी की कोशिश इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की है. ऐसी भी संभावना है कि जिला मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण समारोह को दिखाने के लिए एलई़़डी स्क्रीन लगाई जाए. 
  • बीजेपी योगी आदित्यनाथ की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बड़ा इवेंट बनाने की कोशिश कर रही है. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है. 

दिल्ली/लखनऊ।उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ दिल्ली में हैं. कल योगी ने पूरे दिन बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात और बातचीत की. आज दूसरे दिन भी मुलाकातों का सिलसिला जारी है. आज उनका दिल्ली में दूसरा दिन है. थोड़ी देर पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले योगी.इससे पहले आज नितिन गडकरी और राष्ट्रपति कोविंद से भी मिल चुके हैं योगी. थोड़ी देर में धर्मेंद्र प्रधान से लंच पर मिलेंगे योगी.सूत्रों की माने तो दिल्ली में अगली सरकार के कैबिनेट की पूरा खाका तैयार किया जा रहा है.

लखनऊ विजय के बाद दिल्ली में आलाकमान के साथ मंथन का दौर चल रहा है. अगले 5 साल तक सरकार चलाने का रोडमैप बनाने के लिए बड़े-बडे़ं नेताओं के साथ योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में मीटिंग चल रही है.शपथ ग्रहण के बाद योगी सरकार पर बड़े जनादेश के साथ आई बड़ी उम्मीदों को पूरा करने की भी चुनौती होगी. इसलिए माना जा रहा है कि आलाकमान के साथ मुलाकात में योगी ने चुनाव प्रचार में किए गए कई अहम वादे और मुद्दों पर भी चर्चा की है. मसलन आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली या फिर होली-दीवाली पर गरीबों को मुफ्त सिलेंडर देना.दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भी योगी आदित्यनाथ कई बड़े नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं,कौन डिप्टी सीएम और कौन सीएम का सिपहसालार बनेगा, यही सब तय करने के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं. कल का दिन और बड़ा था. जब योगी ने शानदार जीत के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचकर बड़े-बड़े नेताओं से मुलाकात और योगी 2.0 की नीतियों पर बात की.

कल किन किन नेताओं से मिले योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गृह मंत्री अमित शाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बीजेपी चीफ जे पी नड्डा
केंद्रीय मंत्री बीएल संतोष
योगी ने पीएम मोदी से करीब पौने दो घंटे तक बातचीत की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का औपचारिक न्योता भी दिया. सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में योगी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है.

होली के बाद शपथ ग्रहण। 20 या 21 मार्च को शपथ ग्रहण.
57 मंत्री ले सकते हैं शपथ.
22-24 कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं.
7-9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री बन सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here