बदायूँ। शहर की पॉश कॉलोनी में सुमार प्रोफेसर कॉलोनी अपनी बदहाली पर आंशू बहाने को मजबूर है कहने को तो शहर की पॉश कालोनी में इसका नाम आता है पर सरकारी मुलाजिमों व नेताओं की उदासीनता के चलते इसकी हालात गांव से भी ज्यादा खराब है, इसकी टूटी फूटी सड़कें बिजली के गले हुए खम्बे, सड़कों पर झूलते तार इसकी बदहाली की गवाही दे रहे हैं,
प्रोफेसर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जोगेंद्र वैश्य के घर के बाहर लगा एक बिजली का खम्बा जो जमीन से गल कर बिल्कुल अलग हो चुका है जो पिछले 3 – 4 महीनों से ये खंबा केवल तारों के जंजाल में फंश के रुका हुआ है। बंदरो के हिलाने से रोज किसी न किसी घर की बिजली गुल हो जाती है जिसको सही कराने के लिये रोजाना लाइनमैनों को पैसे देकर बिजली सही कराने के चलते बिजली विभाग के कर्मचारियों को यह एटीएम बन चुका है जिसके चलते बिजली विभाग के कर्मचारी इस खम्बे को बदलने का प्रयास नहीं कर रहे हैं स्थानीय निवासियों ने स्वदेश केसरी न्यूज़ को बताया कि कितनी बार इसकी शिकायत जेई व एसडीओ को दी गई पर भृष्टाचार के चलते किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। खंबे के ठीक सामने एक गली गई है। जिस दिन भी यह खम्बा गिरेगा, गली में ही गिरेगा जिससे किसी को भी जानमाल की हानि हो सकती है या गंभीर हादसा हो सकता है।अभी कुछ दिन पहले 440 वोल्ट का तार जमीन पर पड़ा हुआ था और लाइन चालू थी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

























