होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में 19 एक्जिट पोल के नतीजों से जाने कौन बना...

उत्तर प्रदेश में 19 एक्जिट पोल के नतीजों से जाने कौन बना रहा सरकार, सभी चैनल के अनुमानों को पढें विस्तार से,

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आना शुरू हो चुके हैं। अब तक 19 एग्जिट पोल आए हैं।एक को छोड़ सभी में यूपी में योगी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल में भाजपा को 211 से 288 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, सपा को 116 से 161 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, बसपा बेहद कमजोर नजर नहीं आ रही है। बसपा को 3 से लेकर 17 तक सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस भी दहाई का आंकड़ा पार करती हुई नजर नहीं आ रही है।

अब तक के 18 एग्जिट पोल में भाजपा की फिर सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया: भाजपा 288-326, सपा 71-101, बसपा 3-9, अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान। वीटो सर्वे: भाजपा- 225, सपा-151, बसपा-14, कांग्रेस- 9 और अन्य को 4 सीट मिल रही है। टाइम्स नाउ- नवभारत: भाजपा- 225, सपा-151, बसपा-14 और अन्य-13 सीट मिलने का अनुमान। सेपिअंस: भाजपा- 212, सपा-161, बसपा-15, कांग्रेस- 9 व अन्य- 6 सीटों का अनुमान लगाया है। रिपब्लिक पी-मार्क : भाजपा-240, सपा- 140, बसपा-17, कांग्रेस-4 अन्य- 2 सीटों पर जीत का अनुमान। न्यूज-18 पी मार्क: भाजपा-240, सपा-140, बसपा-17, कांग्रेस-4 और अन्य- 2 सीटें मिलने का अनुमान है।। न्यूज-18 मैटराइज पोल: भाजपा-262 से 277, सपा- 119 से 134, बसपा-7 से 15, कांग्रेस-3 से 8 सीट मिलने का अनुमान। न्यूज-18 पोलस्ट्रेट: भाजपा-211 से 225, सपा-116 से 160, बसपा-14 से 24, कांग्रेस- 4 से 6 सीट।। टीवी-9 भारत वर्ष: भाजपा- 211 से 225, सपा-146 से 160, बसपा-14 से 24, अन्य- 4 से 6 सीट। इंडिया न्यूज, जन की बात: भाजपा- 222-260, सपा-135-165, बसपा- 4-9, कांग्रेस-1-3 सीट।। सीएनएन न्‍यूज-18 ने बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है।। ETG रिसर्च का एग्जिट पोल यूपी में बीजेपी+ को 230-245 मिलने का अनुमान लगा रहा है जबकि सपा+ को 150 से 165 सीटें। Newsx-Polstrat का एग्जिट पोल बीजेपी+ को 211-225 सीटें दे रहा है और सपा+ को 146-160।। टुडेज चाणक्य : की बात करें तो इसके एक्जिट पोल में बीेजेपी को 294 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि सपा को 105 और बसपा को दो सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमटती नजर आ रही है. Aajtak-Axis My India : यूपी में बीजेपी गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाते नजर आ रही है.  बीजेपी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है. बहुजन समाज पार्टी महज 3 से 9 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं. ABP Cvoter Exit Poll : बीजेपी के 228 से 244, सपा को 132 से 148, बसपा को 13-21, कांग्रेस को 4-8 और अन्य के हिस्से में 2-6 सीट आ सकती है. जी न्यूज का एग्जिट पोल:भाजपा – 223-248;सपा – 138-157,बसपा  – 5-11,कांग्रेस – 4-9,अन्य – 3-5 , इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो:भाजपा – 180-220,सपा  -168 208, बसपा  – 2-12,कांग्रेस  – 2-8,अन्य  – 2-4, देशबन्धु के आंकड़ों में सपा को बहुमत का आसार भाजपा -134-150 ,सपा  -228-244 ,कांग्रेस-1-9, बसपा -10-24, अन्य -0-6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here