राष्ट् की भक्ति #मतदानकी शक्ति
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई संगठन लगातार काम कर रहे हैं। मतदाता जागरूकता मंच बदायूँ ने बुधवार को बिल्सी तहसील मुख्यालय पर साहबगंज, बम्बा चौराहा, बालाजी तिराहा,कछला बस स्टैंड मोहल्ले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की।


आज के मतदाता जागरूक अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक ओम वावू माहेश्वरी, जिला संपर्क प्रमुख राजीव शर्मा, नगर कार्यवाह अखिल मालपानी, दीपक माहेश्वरी,मधुप राठी, हरीश मैथिल,समेत वडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।बिल्सी नगर में चलाए गए अभियान के दौरान लोगों को बेहतर सहयोग मिला।

























