होम राज्य उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश बदायूं इकाई द्वारा,नम आंखों से दी गई स्वर...

फोटोग्राफर एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश बदायूं इकाई द्वारा,नम आंखों से दी गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

‘नाम गुम जाएगा चेहरा ये बदल जाएगा मेरी आवाज ही है पहचान है… अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सुरीली आवाज सदा के लिए शांत हो गई. उनका गाया यह गीत ही उनकी याद दिलाता रहेगा. उनकी पहचान को यूं ही सबके बीच जिंदा रखेगा. उनकी मौत की खबर आने के बाद सोमवार सुबह से ही श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक यूं ही जारी रहा. बदायूँ शहर में जहां लोगों ने जहां दो मिनट का मौन रखकर उनको पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं सोशल मीडिया पर भी दिनभर इसका तांता लगा रहा. सभी ने उनके गाए पसंदीदा गाने शेयर कर उन्हें सुर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है.

फोटोग्राफर एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश बदायूं इकाई द्वारा बदायूँ क्लब बदायूँ में भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की याद में दीप जलाकर, 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई , श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला प्रभारी राहुल साहू अध्यक्ष सुशील शर्मा संरक्षक मोहम्मद यूसुफ संरक्षक राजीव कश्यप मोहम्मद शब्बीर उपाध्यक्ष विकास ठाकुर सचिव निशांत शर्मा सह सचिव सरताज अल्वी कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सह कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना मीडिया प्रभारी ताबिश अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी धुजेंद्र सिंह संगठन मंत्री राजेश बाबू संगठन मंत्री उमेश पाल संगठन मंत्री शहजाद अंसारी संगठन मंत्री सानू हाजी महामंत्री कैलाश बाबू मीडिया सेल शरद कश्यप मीडिया सेल एवं संगठन के सदस्य राज राजकुमार आसिफ सुमित मून अतुल एवं बदायूं क्लब के सचिव डॉ0 अक्षत अशेष नरेश शंखधार इजहार अहमद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here