होम राज्य उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के खिले चेहरे ,श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी बदायूँ ने तीस प्रतिभावान...

छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के खिले चेहरे ,श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी बदायूँ ने तीस प्रतिभावान छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

बिसौली- श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड बदायूँ की ओर से आज सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कंपनी के शाखा प्रबंधक देवेश पांडेय ने तीस प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की।

कक्षा 7 से लेकर 10 वीं तक की कक्षाओं में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्रों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 3000 रुपए की छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक देवेश पांडेय ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को ऐसे प्रतिभावान छात्रों का सहयोग करना चाहिए। जिससे प्रतिभाएं निखरती हैं, वही सम्मानों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की ओर से दी गई छात्रवृत्ति को लेकर अतिथियों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान कम्पनी क्रेडिट प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा जितेंद्र कुमार,रामाधार, विश्वात्मा यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here