बदायूं। शेखूपुर विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के प्रचार की कमान उनकी बहिन अनीता शाक्य के संभालते ही प्रचार ने गति पकड़ ली है, बहीं दूसरी ओर विधायक के पिता पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने 70 साल की उम्र में भी दिन रात प्रचार कर वोट मांग रहे हैं, वो क्षेत्र में खासतौर से अपने पुराने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों से मिलकर ,धर्मेंद्र की स्थिति को मजबूत करने में लगे हैं साथ ही युवाओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं,








धर्मेंद्र शाक्य ने आज क्षेत्र के ग्राम बरोरा, भकोरा,बखतपुर, घटियारी,बिरोतिया, खिरियाबाकरपुर, गणु नगला समेत अनेक गाओ में जनसंपर्क किया।साथ ही पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के पक्ष में ग्राम मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर,मुग़रीयनगल, भुंडी, आकटुइया कला, दरियानागल, फिरोजाबाद आदि गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार किया। विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2022का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की।कादरचौक में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता कर पुनः सरकार बनाने में सहयोग के लिये वोट करने की अपील की।
इस दौरान विधायक ने कहा कि bjp सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय कर रही है। प्रचार के दौरान ककराला में विधायक का जोरदार स्वागत हुआ इसके बाद उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इसके बाद विधायक धनूपुरा, भोजपुर आदि गाओ पहुंचे। असरासी में लोगो ने विधायक को आश्वासन दिया कि 14 तारीख को चुनाव में कड़ी मेहनत कर योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट कुंवर विकास प्रताप सिंह, ठेकेदार अनिल गुप्ता,आर के शर्मा,राजू मौर्य,अशोक शर्मा,अशवनी गुप्ता, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

























