यज्ञ में आहुति डालकर की कोरोना से बचाव और विश्व कल्याण की प्रार्थना।
बदायूँ।युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में आज दुर्गा मंदिर निकट पुरानी चुंगी बदायूं पर मकर संक्रांति पर्व पर हवन कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभासद नन्हे लाल कश्यप व भाजपा के युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री पारस गुप्ता उपस्थित रहे। सभी लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की और यह फैल रहे कोरोना से बचाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



इस मौके पर पुनीत कुमार कश्यप, योगेंद्र सागर, धर्मवीर कश्यप, अंकित राठौर, निखिल गुप्ता, मुनीश कुमार, योगेश पटेल, अरविंद कुमार, नरेश कश्यप, अभिषेक गुप्ता, जोनी कश्यप, देवांशु मिश्रा, नितिन कश्यप, एलकार सिंह, मुनीश वर्मा, विवेक कुमार आदि संस्था के लोग उपस्थित रहे।

























