होम स्वदेश केसरी ब्यूरो ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ से गुंजायमान हुई महोली

‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ से गुंजायमान हुई महोली

*प्रकाश पर्व*
– कस्बा स्थित गुरुद्वारा में हुआ सबद कीर्तन का आयोजन
– दीप खालसा गतका ग्रुप द्वारा दिखाए गए करतब


महोली (सीतापुर)। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर महोली में  प्रभात फेरी निकाली गई। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण पंच प्यारे और गतका पार्टी रही। साथ ही भव्य झांकी भी सजाई गई।


गुरु सिंघ सभा सीतापुर की अगुवाई में कस्बा स्थित गुरुद्वारा से शुरू हुई इस भव्य यात्रा में शामिल पंच प्यारे की अगवानी के लिए जल छिड़काव व फूल बरसाए गए। प्रभात फेरी कस्बे के पूर्वी छोर पर पहुंची। जहां से नगर के मुख्य मार्ग से कस्बे के पश्चिमी छोर से होकर वापस गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। इस दौरान तमाम लोगों ने यात्रा में शामिल सेवादारों को प्रसाद, जलपान वितरित किया। रथ में सवार कीर्तन जत्था ने सुंदर कीर्तन किए। जत्थेदार संदीप सिंह के नेतृत्व में दीप खालसा गतका ग्रुप द्वारा अपने करतब दिखाए। जिसमें कोच मनप्रीत सिंह, अमृत सिंह, हरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, हरबिंदर सिंह, अमृत सिंह द्वितीय, लखविंदर सिंह, पारस दीप सिंह शामिल रहे।

शोभायात्रा में विधायक शशांक त्रिवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान फौजी खाद भंडार के निकट सरदार महेंद्र सिंह, फौजी खाद वाले, मनोज सिंह आदि के द्वारा यात्रा में शामिल सेवादारों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा जय भोले धर्म कांटा पर चंदन मेहरोत्रा की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। भव्य यात्रा में राज बैंड सीतापुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा,  यात्रा में सिंघ सभा तेंदुआ के प्रधान कर्मवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, जीतू सरदार, सरदार बृजलाल सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, गुरु भजन सिंह सहित सैकड़ों सेवादार सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here