होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का ब्लॉक जगत में हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का ब्लॉक जगत में हुआ आयोजन


बदायूँ।प्री प्राईमरी शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जगत के प्रांगण में किया गया।

9 दिसंबर 2021 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई कार्यशाला के क्रियान्वयन संबंधी उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सद्दीक अहमद खंड शिक्षा अधिकारी जगत ने की सर्वप्रथम मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया खंड शिक्षा अधिकारी जगत द्वारा बताया गया निपुण भारत के अंतर्गत प्रदत्त के क्रम में राज्य स्तर पर प्रत्येक प्राथमिक एवं कमपोजिट विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष मैं कक्षा एक को बाल वाटिका के रूप में तैयार किया जाएगा, उक्त कार्य हेतु कक्षा कक्ष में बाल वाटिका लोगो आदि का निर्धारण राज्य स्तर पर किया गया है इस प्रकार से बाल वाटिका गतिविधि कक्षा कक्ष तैयार किया जाएगा जिससे बच्चे के विकास में बहुत तेजी से होगा एआरपी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक को चाहिए कि वह प्रतिदिन बच्चों को कक्षा के अंदर या उनकी रूचि के अनुसार गतिविधि के क्षेत्रों में मुफ्त खेलने के अवसर प्रदान करें श्री राजीव कुमार ने बताया शिक्षक को लगातार अवलोकन और रिकॉर्ड रखना चाहिए श्रीमती सोनी गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समृद्ध होने पर बल दिया श्रीमती कुसुम ने बताया की बाल वाटिका बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी। डॉ पंकज शर्मा ने कहा की प्राथमिक शिक्षा बालक के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण घटक है इसके बिना बालक का विकास संभव ही नहीं है इस अवसर पर श्रीमती नीलम गौर सुपरवाइजर हर नंदन सिंह मोर्चरी सरिता श्रीवास्तव आदि लोगों ने क्रियान्वयन संबंधी उन्मुखीकरण के बारे में अपने विचार रखे,इस दौरान मुकेश कुमार,राजीव कुमार,सोनी गुप्ता,श्रीमती कुसुम,डॉ पंकज शर्मा, नीलम गौर,हर नंदन सिंह,सरिता श्रीवास्तव,आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here