बदायूं-शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकरी में मंगलवार को पूर्वमंत्री भगवान सिंह शाक्य ने लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुन समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने उमडे जनसमूह को भाजपा सरकार की उपलब्धियां को विस्तार से समझाया जिनसे प्रभावित होकर ईकरी के 200 लोगों ने भाजपा से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की ,भगवान सिंह शाक्य ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।






उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में शत्-प्रतिशत् मतदान कर पुनःभाजपा सरकार बनाने की अपील की,पूर्व मंत्री ने कहाकि भाजपा सरकार ही लोगों की हिषैती सरकार है भाजपा की नीति और कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। सबका साथ सबका विकास भाजपा सरकार में ही संभव है।
इस मौके पर जुबैर रजा खां, अख्तर रजा खान, इशत्याक खां, मुश्ताक खां, हाजी रियासत अली खां, निजाकत खां, शाहिद अंसारी, मुशरिफ खां, कमर खां, वली मुहम्मद अंसारी, मुशीर अंसारी, इरफान, तसलीम खां, रमेश वाल्मीकि, दयाराम जाटव, शेर सिंह जाटव, अरविंद जाटव, चमन चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

























