होम राज्य उत्तर प्रदेश मझिया जूनियर के मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

मझिया जूनियर के मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

बदायूँ I विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के मेधावी बच्चों को आज पुरस्कृत किया गया l एआरपी जगदीश चंद्र सागर ने विद्यालय का निरीक्षण किया l
पिछले दिनों हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं और अपनी अपनी कक्षा में मैं मेधावी रहने वाले छात्र सोमदेव, आकाश, शिवा, ओम देव, हिमांशु, अंशु, सारिका, सुहानी, उमा भारती, करिश्मा, छाया, अंजू, रश्मि, अर्जुन, ललित आदि बच्चों को इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने बोतलें देकर पुरस्कृत किया l उन्होंने बच्चों को स्कूल के साथ ही घर पर भी पूर्ण मनोयोग से पढ़ने को प्रेरित किया l कहा की शासन से मिली धनराशि अधिकांश बच्चों के अभिभावकों के खातों में पहुंच चुकी है l इस धनराशि से सभी बच्चे यूनिफॉर्म, बैग, जूते मौजे और स्वेटर खरीद ले l शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने बच्चों को वैश्विक महामारी कोविड-19 के नए स्वरूप से बचने के लिए मास्क अनिवार्य रूप से लगाने को प्रेरित किया l इस बीच एआरपी जगदीश सागर ने विद्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के बेहतर मिले तो संतोष जताया l उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, एमडीएम, शिक्षक डायरी आदि को देखा l इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश आदि मौजूद रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here