होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम एसएसपी पहुंचे सहसवान...

बदायूँ में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम एसएसपी पहुंचे सहसवान लिया जायजा,नौ नवंबर को बदायूं आ सकते है सीएम, कर्मचारियों की छुट्टियां रद तैयारियों में जुटा प्रशासन,

बदायूँ । मुख्यमंत्री के 9 नबम्बर को सम्भावित बदायूँ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 ओ0पी0सिंह, उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ सहसवान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए हैलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रमोद इंटर काॅलेज में स्थलीय जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले हर जिले का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह नौ नवंबर को बदायूं आ सकते हैं। कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन शासन से मिले मौखिक निर्देशों के क्रम में सहसवान में संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू करा दी गई है।जिलाधिकारी दीपा रंजन ने पत्र जारी कर सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं,साथ ही सभी को तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री का संभावित दौरा लगभग होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता भी इन तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा अभी संभावित है लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा है, साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रमोद इंटर काॅलेज में अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। बुधवार को हैलीपेड बनाने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थान चिह्नित किया गया है।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री 2018 में जिले के दौरे पर आए थे। उस समय कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और वापस लौट गए थे। पिछले दिनों उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते यहां गंगा और रामगंगा नदियों में बाढ़ आई थी, इससे दातागंज और सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का सर्वे भी कराया जा चुका है, अब तक नौ करोड़ की क्षति का आंकलन भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के साथ वह बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा का भी वितरण कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के नौ नवंबर को सहसवान में आने का कार्यक्रम है। खुद आयोजन स्थल का जायजा लिया है, तैयारी शुरू कर दी गई है।

डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डा.ओपी सिंह के बुधवार को अचानक सहसवान पहुंचने से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि नौ नवंबर को यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लग रहा है। प्रमोद इंटर कालेज के मैदान में तैयारी शुरू करा दी गई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी महीपाल सिंह, एआरटीओ सुहेल अहमद, तहसीलदार शिवओम शर्मा, सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का बदायूं में दूसरा दौरा है। 2018 में जिले के दौरे पर आए थे। उस समय कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और वापस लौट गए थे। उससे पहले वह विधानसभा चुनाव में प्रचार करने यहां आए थे।

सूत्रों की माने तो प्रमोद इंटर कालेज में शिलान्यास, लोकार्पण के साथ जनसभा की बात कही जा रही है। जिलाधिकारी दीपा रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह बुधवार को सहसवान पहुंचे। हेलीपैड से लेकर मंच तक बनवाने के लिए जगह का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here