होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में नरक चतुर्दशी पर नगर विकास मंत्री के बेटे विश्वजीत ने...

बदायूँ में नरक चतुर्दशी पर नगर विकास मंत्री के बेटे विश्वजीत ने संभाली कमान,बाहरी सफाई कर्मचारी बुलाकर युद्धस्तर पर शहर में सफाई जारी,दीपावली त्यौहार पर नरकीय हालात से दी राहत,लोग कर रहे विश्वजीत की प्रशंसा,

बदायूँ ।नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता एवं उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता के अथक प्रयास भी बदायूं के सफाई कर्मचारियों में सामंजस्य बैठाने का प्रयास विफल हो गया, सूत्रों के अनुसार सफ़ाई कर्मियों व मंत्री के बीच काफी मांगों पर सहमति हो जाने के बाद भी भी सफाई कर्मचारी काम पर वापस नहीं आए जिसके चलते छोटी दीपावली का त्यौहार शहर वासियों ने उसके नाम के अनुरूप(नरक चतुर्दशी) नरकीय हालात में मनाया।

कल बड़ी दीपावली के त्यौहार को देखते हुए नगर विकास मंत्री के पुत्र विश्वजीत गुप्ता ने रात्रि मैं खुद कमान संभालते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के सफाई कर्मचारी बुलाकर शहर में सफाई व्यवस्था शुरू करा दी है, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी, इस दौरान सिविल लाइन एरिया,गांधी ग्राउंड रोड,सर्राफा बाजार, सुभाष चौक,बड़ा बाजार,टिकट गंज,मढ़ई चौक चूना मंडी,में विश्वजीत गुप्ता ने रात्रि मैं खुद कमान संभालते हुए युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था चालू करा रखी है। ताकि शहर के सभी नागरिक दीपावली का पर्व साफ-सुथरी व्यवस्था में मना सकें।

बताते चलें कि दीपावली पर्व से पूर्व अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की जा रही ह।जिसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मार्गो पर फैली गंदगी व नालों में पटी गंदगी के कारण नालियां सड़कों पर बहने लगी है,इसके कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है जिससे डेंगू जैसी गम्भीर बीमारी ने शहर में पाँव पसार लिए हैं जहां बहुत से लोग मौत के मुंह मे शमा गए बहीं हजारों की संख्या में लोग बीमारी के चलते जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं बदायूँ की जनता त्यौहार पर फैली गंदगी से परेशान होकर जनप्रतिनिधियों को कोस रही है बहीं जनप्रतिनिधि भी हालातों को देखकर परेशान दिख रहे हैं ,तीन महीने बाद होने विधानसभा चुनावों को सामने देख विपक्षी प्रत्याशी भी पुरानी सरकारों के उदाहरण देकर सत्तापक्ष के माथे पर बल पैदा करते दिख रहे हैं।
सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने के कारण उनका आंदोलन लगातार जारी है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आलम यह है कि मार्गों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। नाले नालियों की भी समुचित सफाई ना होने के कारण उन में गंदगी पटी हुई है।सिविल लाइन,टिकतगंज,बड़े बाजार,शहवाजपुर, आर्यसमाज, ब्रह्मपुर,नई सराय,गाँधी ग्राउंड गन्दगी के ढेरों से पटे पड़े हैं बहीं दर्जनो स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर वह रहा है जिससे शहर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है।

विश्वजीत के प्रयासों से बदायूँ शहर के कितने इलाकों को राहत मिलती है यह तो कल होने वाली सुबह होने पर पता चलेगा।अगर विश्वजीत का यह प्रयास सफल रहा तो दीपावली वविश्वजीत बदायूँ की त्रस्त जनता का विश्वास अवश्य जीत लेंगे।

गुरुवार की सुबह स्थानीय हड़ताली सफाई कर्मचारियों का क्या रुख रहता है यह तो आने वाला कल ही बताएगा,हाँ शहरवासियों को कल की सुबह गन्दगी से राहत अवश्य लेकर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here