होम राज्य उत्तर प्रदेश परिषदीय विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस, बच्चों को दिलाई गई...

परिषदीय विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस, बच्चों को दिलाई गई बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल की प्रतिज्ञा


बदायूं I परिषदीय विद्यालयों में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया l बच्चों को बुजुर्गों के मान सम्मान और उनकी देखभाल की प्रतिज्ञा दिलाई गई l

विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया मैं शिक्षिका प्रतिभा सिंह अपने बच्चों को प्रतिज्ञा दिलाने के उपरांत कहा कि हमें बुजुर्ग माता-पिता का हमेशा आदर सम्मान करना चाहिए l हम ऐसा कोई कार्य ना करें किससे बुजुर्गों के मान सम्मान को ठेस पहुंचे l उन्होंने बच्चों को बुजुर्गों की कुछ देखभाल करने को कहा l अनुदेशक करुणेश ने कहा कि बुजुर्गों के बिना आशीर्वाद के कोई भी व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो सकता, इसलिए हमें बुजुर्गों का हमेशा ही पूर्ण मनोयोग से सम्मान करना चाहिए l अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को बुजुर्गों का मान सम्मान और देखभाल के लिए प्रेरित किया l इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक मिथलेश, सुमन देवी आदि मौजूद रहे l
विकासखंड अंबियापुर के गांव पंडोल स्थित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया l बच्चों को शपथ दिलाई गई l अन्य विद्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here