होम राज्य उत्तर प्रदेश बांग्लादेश में हुई हिंदुओं के विरुद्ध हुई घटनाओं के विरोध में बदायूँ...

बांग्लादेश में हुई हिंदुओं के विरुद्ध हुई घटनाओं के विरोध में बदायूँ में विहिप कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन,जलाया गया झंडा,राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन,

बदायूँ ।बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हुए हमले की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने आज बदायूँ में भी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।आज विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी व जिला मंत्री उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचकर आतंकवाद और बांग्लादेश में हुई घटनाओं के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद संगठन के कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशाशन रितु पूनिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेज कर महामहिम राष्ट्रपति से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता पर रोक लगाने की मांग की है।

दरअसल बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के विरोध में कलेक्टर परिसर के बहार विरोध प्रदर्शन करते हुए बंगलादेश के झंडे को आग लगा दी।ततपश्चात विहिप कार्यकर्ताओं ने ADM बदायूँ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर हिंदू अल्पसंख्यकों पर विदेशों में हो रही हिंसा पर रोक लगाने की मांग की। विहिप कार्यकर्ताओं की मांग है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर तुरंत रोक लगाई जाए और मंदिरों को भी सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन देने के लिएविश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी व जिला मंत्री उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने एडीएम प्रशासन रितु पूनिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देने वालों में राजीव जौहरी,अरविंद गुप्ता,महेंद्र पाल सिंह,नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता,मुकेश सिंह ,सुभाष शर्मा,नीरज कुमार गुप्ता,मनोज सिंह,पंकज गुप्ता, रामकिशन,श्यामपाल,दिनेश सिंह ,अवनेश सिंह,केशव गुप्ता,मदनपाल सिंह,रोहित कुमार सिंह,विनय प्रताप सिंह,सतेंद्र यादव,मनीष कुमार,अमित कुमार शाक्य,मुनेंद्र सिंह,अरविंद परमार,आशु अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here