होम राज्य उत्तर प्रदेश जिला बार एसोसिएशन बदायूँ के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी...

जिला बार एसोसिएशन बदायूँ के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी प्रशासन रितु पुनिया को सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट कैंपस में जाने वाले गेट पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की मांग

बदायूँ ।जिलाबार एसोसिएशन बदायूँ के अधिवक्ताओं ने शाहजहांपुर के कोर्ट परिसर में अपने अधिवक्ता साथी की हत्या की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह को ₹ 50,00000 की आर्थिक सहायता एवं उनके परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित अपर जिलाधिकारी प्रशासन रितु पुनिया को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर व कोर्ट परिसर में सलाह लेकर जाने पर पाबंदी कलेक्ट्रेट कैंपस में जाने वाले गेट पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की मांग के साथ ही उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह तोमर महासचिव संदीप कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्याय दिनेश वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता अमित कुमार श्रीवास्तव प्रेम बाबू सुभाष शर्मा सुधीर कश्यप सलमान सिद्दीकी विश्वनाथ मौर्य याकूब अली यतेंद्र पाल सिंह यादव सत्यपाल सिंह राजीव पाल मोहम्मद उमर राम खिलाड़ी समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here