होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ क्लब बदायूँ की ‘सुरसंगम’ सुरमयी शाम में “मुनि रमन” ने दिखाया...

बदायूँ क्लब बदायूँ की ‘सुरसंगम’ सुरमयी शाम में “मुनि रमन” ने दिखाया अपने सुरों का जादू,SSP और सीओ सिटी के गीतों ने कार्यक्रम को लगाए चार चांद,

  •  नवागत बदायूँ SSP डॉ ओपी सिंह के गीत “यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी”पर झूम उठे श्रोता,
  • बदायूँ सीओ सिटी सीपी सिंह के गीत ने खूब बटोरी तालियां
  • सिंगर मुनि रमन का DM , SSP ने किया सम्मान
  • फ़िल्म निर्देशक सौरभ त्यागी ने प्रतिभाभों का बढ़ाया हौसला
  • बदायूँ के उभरते गायकों ने कार्यक्रम में समा बांधा

बदायूँ : जादुई आवाज के धनी बॉलीवुड सिंगर मुनि रमन ने अपने सुरों का ऐसा समा बांधा कि श्रोता झूमने लगे। मौका था 16 अक्टूबर शनिवार की शाम को बदायूँ क्लब में आयोजित ‘सुरसंगम’ कार्यक्रम का। इस संगीतमयी कार्यक्रम में मुनि की खूबसूरत प्रस्तुति के अलावा बदायूँ के नवागत बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह, व बदायूँ शहर के सीओ सिटी सी पी सिंह की प्रस्तुति ने ओल्ड इज़ गोल्ड की कहावत को चरितार्थ करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बहीं शहर की अलग अलग क्षेत्रों में मशहूर हस्तियों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में बदायूँ के उभरते कलाकारों ने भी बदायूँ के मशहूर म्यूज़िकल खन्ना ग्रुप के म्यूजिक के साथ दी गई प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अधिकारी दीपा रंजन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह एवं उनकी पत्नी एवं उसहैत की चेयरमैन सैनरा वैश्य,व वॉलीवुड सिंगर मुनि रमन ने सयुंक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

संगीत के सुरों से सजी यह शाम ने खासतौर से मुनि रमन के नाम रही। मुनि ने अपनी जादूई आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुनि ने हमें ओर जीने की चाहत न होती अगर तुम होते,लिखे थे खत तुझे वो तेरी याद में, एक प्यार नगमा है मौजों की रवानी है , एक से बढ़कर एक गीत गाए, रमन के सभी गीतों को लोगों ने खूब पसंद किया। बहीं बदायूं के सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने गाये गीत “मुझे दर्द ए दिल का पता न था,मुझे आप किस लिये मिल गये” को लोगों ने बहुत पसंद किया।क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने भी सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं, शानदार प्रस्तुति देकर धूम मचा दी।

कार्यक्रम में बदायूँ के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ ओपी सिंह ने जंजीर फ़िल्म का गीत “यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी” एवं “हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम” गाकर उपस्थित श्रोताओं को अचंभितकर झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में बदायूं के फिजिक्स के मशहूर टीचर विशाल शर्मा ने ‘जाने कहाँ कब किसी को किसी से प्यार हो जाये’अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी,सुर संगम संगीतमयी शाम को विक्रम सिंह, अपूर्वा, खुशी दयाल, कृपा दयाल, मोहित ,सपना शर्मा,शलभ संतोषी,डॉ श्रीकांत मिश्रा, विवेक जौहरी, पूर्णिमा वशिष्ठ, मनजीत खन्ना, ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि आज इस कार्यक्रम को देखकर लगा कि बदायूँ को इसी लिये सूफी संतों की जमीन कहा जाता है, उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों से ही जनपद के उभरते कलाकारों को नई ऊर्जा और नई दिशा व पहचान मिलती है उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्षों से कोविड के कारण मानसिक अवसाद से बाहर निकलने के लिए संगीत उत्तम माध्य है।संगीत एक साधना है और यह बहुत मेहनत से आती है। कार्यक्रम में पार्टी सिपेट कर रहे सभी कलाकार और क्लब के पदाधिकारी इसके लिये बधाई के पात्र हैं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही समाज की छुपी हुई प्रतिभा जनमानस के सामने आती हैं तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही पुष्पित और पल्लवित होती हैं,छोटे छोटे आयोजनों की सीढ़ी से चढ़कर ही सुपरस्टार की मंजिल मिलती है इसलिए आयोजन कर्ता बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि बदायूं का यह क्लब इन्हीं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये एक श्रेष्ठ मंच प्रदान कर रहा है, फ़िल्म सोनम गुप्ता वेवफा के डारेक्टर सौरभ त्यागी ने कहा बदायूँ में प्रतिभाओं का खजाना है उसे सजाने सबारने और निखारने की जरूरत है बदायूँ क्लब इन्हीं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हुए एक मंच प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कर रहे सभी कलाकारों को अंत मे बदायूँ क्लब की ओर से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उसहैत की चेयरमैन सैनरा वैश्य द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ राम बहादुर व्यथित, ज्ञानानंद पांडेय, उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी फिल्म निर्देशक सौरभ त्यागी, सिविल लाइन थाना अध्यक्ष आर के तिवारी, शरद रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, ओजित शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, डॉ तन्मय रस्तोगी, डॉ शरद गुप्ता, रजनी मिश्रा क्लब के पदाधिकारी दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, मनीष सिंघल, कुलदीप रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, नरेश चंद्र शंखधार, मयूर गुप्ता, सुमित गुप्ता, आशीष सिंघल, किशन वैश्य,सुमित मिश्रा, क्षितिज शंखधार,डॉक्टर सौरव शंखधार, पंकज शर्मा, इकबाल असलम आमिर सुल्तानी, रूपेंद्र शाक्य, इजहार अहमद, प्रशांत दीक्षित, सोनू शर्मा, अनुज सक्सेना, आसिम, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया अंत में क्लब के सचिव डॉक्टर अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here