होम राज्य उत्तर प्रदेश परिषदीय स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रति...

परिषदीय स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रति शासन ने दिखाई गंभीरता,सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा से जुड़ सकें। इसके लिए तैयार किए गए सुगम वर्कशीट को ब्लाक संसाधन केंद्र समरेर में किया गया वितरण!

बदायूँ । परिषदीय स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रति शासन ने गंभीरता दिखाई है, जिससे वह सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा से जुड़ सकें। इसके लिए तैयार किए गए सुगम वर्कशीट को ब्लाक संसाधन केंद्र समरेर में वितरित किया गया।

खंड शिक्षाधिकारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया,

विवेक द्विवेदी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए वैसे तो पठन-पाठन की व्यवस्था पहले से है। उनके लिए अलग से रोचक पूर्ण पाठ्यक्रम न होने की स्थिति में अब सुगम वर्कशीट तैयार कराई गई है। इन्हीं के जरिए दिव्यांग बच्चों को भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक विनोद गुप्ता ने बताया कि वर्कशीट से मूक बधिर मानसिक तौर पर अक्षम के अलावा अधिगम अक्षमता वाले बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। खास बात यह है कि स्कूलों के अलावा घर पर रहने वाले दिव्यांग बच्चों तक भी वर्कशीट उपलब्ध कराया जायेगा, कक्षा एक दो और तीन तक के हिदी व गणित विषय शामिल हैं।

प्राथमिक विद्यालय झुक्सा, और रसूलपुर 5 बच्चों को वर्कशीट प्रदान किया गया जिसमें 2 बच्चे मानसिक मंदित और 3 बच्चे मूक बधिर है इस मौके पर एआरपी दानवीर एवं नोडल अध्यापक सुभाष चंद्र तथा शिक्षामित्र आशा रानी एवं विशेष शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ओम प्रकाश एवं कुंवर बहादुर जी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here