तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल सांइसेज के बीआरआईटी विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नील गगन हेतु वृक्षारोपण शीर्षक के तत्वावधान में पौधे रोपित किए गए। छात्र-छात्राओं ने औषधीय गुणों से युक्त पौधे जैसेे एलोवीरा, स्पाइडर, तुलसी आदि को यूनिवर्सिटी के प्रांगण में रोपे गए । इस पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण, स्वच्छ वायु और हरितिया के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर उपप्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, डॉ. रूचिकांत, विभागाध्यक्ष मिस प्रियंका सिंह, श्री सतेन्द्र सचान, श्री राकेश कुमार, श्री रवि कुमार, फैकल्टी प्राची सिंह, श्री रोशन कुमार, श्री नवरीत, श्री चन्दन कुमार, श्री नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

























