होम राज्य उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय...

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु संग़ठनों से सहयोग की अपील


बदायूँ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक संघ के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमे बी0एस0ए0 ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से परिचय करते हुये सभी से अपने महत्वपूर्ण संस्मरण साझा किये, उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य करने वालो का सदैव सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। शिक्षक ही समाज को सही दिशा देने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु संग़ठन से सहयोग की अपेक्षा के लिये कहा।

इस दौरान प्रान्तीय प्रचार मंत्री/जिला संयोजक संजीव शर्मा एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके विकास क्षेत्रो की समस्याओं से अवगत कराया, संजीव शर्मा ने शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के निस्तारण एवं शिक्षकों के मान-सम्मान बनाये रखने की बात रखी।श्री शर्मा ने संगठन की ओर से बी0एस0ए0 डॉ0 महेंद्र प्रताप सिंह को सहयोग का आश्वासन दिया।
गया। जिसमे प्रोन्नत वेतनमान एवं लंबित चयन वेतनमान पत्रावलियो, अवशेष नवनियुक्त शिक्षको के जुलाई माह का वेतन निर्गत करने, नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर, डी0बी0टी0 डाटा फीडिंग आदि में आ रही समस्याओं पर विस्तार सभी की बात रखी।
बी0एस0ए0 द्वारा सभी समस्याओं को ध्यान से सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने हेतु सम्बंधित पटल सहायक को निर्देशित किया।

इस दौरान जिला सह-संयोजक उदयवीर सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद दीक्षित, दामोदर सिंह, सुशील चौधरी, माधव सिंह, ब्रजेश यादव, रामसेवक वर्मा,
यतीन्द्र शर्मा, सुरेंद्र पटेल, कैलाश यादव, के0पी0 सिंह, मधुकर उपाध्याय, संजय यादव, अशोक यादव, मुकेश कुमार, गुरुचरण दास, तरग़ीब दानिश, आफाक अहमद, राजेश यादव, राधा बल्लभ उपाध्याय, अशोक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सलमान खान, आयुष भारद्वाज समेत समस्त विकास क्षेत्रो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here