होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं रेंज मे वन महोत्सव का शुभारंभ,विकास और पर्यावरण में संतुलन आवश्यक,पर्यावरण...

बदायूं रेंज मे वन महोत्सव का शुभारंभ,विकास और पर्यावरण में संतुलन आवश्यक,पर्यावरण बचाना है तो पेड़ लगायें-महेश चंद्र गुप्ता (राज्य मंत्री)

बदायूँ:रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूबे में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।इस मिशन के अंतर्गत आज बदायूं रेंज में प्रदेश में चल रहे 30 करोड़ वृक्षारोपण मिशन 2021 के अंतर्गत बदायूं ककराला मार्ग की किलोमीटर संख्या 04 की दायीं पटरी (रूपापुर चौराहे)पर प्रातः 11:00 बजे वन महोत्सव का आयोजन किया गया था। वन महोत्सव कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय ग्राम वासियों को वृक्षारोपण की महत्ता के संबंध में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र गुप्ता राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ,व विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर रहे। इस दौरान श्री महेश चंद्र गुप्ता राज्य मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए,यदि हमें अपने पर्यावरण को बचाना है तो पेड़ लगाना होंगे। पेड़ न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, हमें भोजन प्रदान करते हैं अपितु भूमि का जल स्तर बढ़ाते हैं तथा जल को संग्रहित करके रखते हैं। पेड़ों के कारण ही नदियों में जल बहता है। विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र शाक्य,ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है. वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प हम सभी को लेने की जरूरत है. हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण हम करें.सीओ सिटी बदायूं सचिन उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ इसकी रक्षा करने की भी जिम्मेवारी हम सभी पर है. उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं, लगाए जाने के साथ-साथ इनकी रक्षा करना भी हमारा परम कर्तव्य है.

कार्यक्रम में श्री महेश चंद्र गुप्ता राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर सीओ सिटी बदायूं सचिन उपाध्याय ईको पर्यावरण मास्टर ट्रेनर पृथ्वी ईको क्लब बदायूं, अशोक कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक बदायूं, श्री आर. एस. बिष्ट क्षेत्रीय वनाधिकारी बदायूँ रेंज,बदायूं एवं बदायूं रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम में श्री महेश चंद्र गुप्ता माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बरगद पीपल बेल का पौधा लगाया गया धर्मेंद्र साथ माननीय विधायक शेखूपुर द्वारा पीपल कदंब का पौधा लगाया गया सीओ सिटी बदायूं द्वारा बेल का पौधा लगाया गया तथा श्री अशोक कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक बदायूं द्वारा बरगद का पौधा लगाया गया वाहन उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सिरस पाकर कनक चंपा बाग कदंब आदि पौधों का रोपण किया गया पौधरोपण के बाद अशोक कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक बदायूं द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पेड़ों की रक्षा करने का जिम्मा सौंपकर वृक्ष नहीं काटने की शपथ दिलाई। अंत में अशोक कुमार सिंह द्वारा सभी का आभार प्रकट कर समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here