भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने अपने कैम्प कार्यालय पर रविवार को जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन किया। जल्द निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। सांसद संघमित्रा मौर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना उनका लक्ष्य है।
क्षेत्र के लोगों को लगातार जागरूक कर योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ पहुंचाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य ने बताया कि अधिकतर समस्याएं पुलिस एवं राजस्व से संबंधित आईं। दोपहर तक चले जनता दरबार में लगभग 200 फरियादियोंं की समस्याएं सांसद ने सुनी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य,अरविंद ,शिवपटेल,कार्यालय प्रभारी सचिन मौर्य,सुनील मौर्य समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























