उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन आंदोलन के दूसरे दिवस महाविद्यालय के समीप दो स्थलों पर सभी की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया. इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा, बदायूं ,के शाखा प्रबंधक सतीश कुमार, ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है. वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प हम सभी को लेने की जरूरत है. हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण हम करें.l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में यह सिद्ध हो चुका है कि वृक्ष ही मानव जीवन को सुरक्षित रखने का एकमात्र साधन है और इनसे हमें प्राणवायु प्राप्त होती है lतथा B.Ed. के विभागाध्यक्ष डॉ शिवराज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ इसकी रक्षा करने की भी जिम्मेवारी हम सभी पर है. उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं, लगाए जाने के साथ-साथ इनकी रक्षा करना भी हमारा परम कर्तव्य है.प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष एक संतान के समान गोद लेकर उसकी परवरिश करनी चाहिए lवृक्षारोपण महाविद्यालय के बाहर मुख्य मार्ग व महाविद्यालय के समीप कृष्णा पार्क कॉलोनी में वृक्षारोपण का कार्य डॉ मधु गौतम तथा डॉ परितोष शर्मा के सहयोग से किया गया l
इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण डॉ शिवराज कुमार, डॉ आर के शर्मा, डॉ एम एम फरशोरी, डॉ विकास बाबू सक्सेना, श्री प्रवेंद्र दीक्षित इत्यादि उपस्थित रहे l
आज के कार्यक्रम में श्री सुमित मिश्रा ,श्री राजेश शर्मा तथा श्री हरि सिंह बंगारी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन डॉ एम एम फरशोरी ने किया तथा वृक्षारोपण प्रभारी डॉ आर के शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l
































